फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के स्वास्थ्य में सुधार, दस दिनों में मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

Tue, 19 Jan 2021 01:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ समय के लिए बाहर लाया गया। अब उनकी तबीयत में सुधार है और जल्द ही उन्हें एक वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा, इसके बाद श्रीपद नाइक को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 11 जनवरी को श्रीपद नाइक के साथ सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनकी पत्नी और निजी सहायकों की मौत हो गई थी। केंद्रीय मंत्री कर्नाटक में गोकरना से येल्लापुर जा रहे हैं, इसी बीच एक सड़क हादसे में वो घायल हो गए और उनकी पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

ऐसा माना जा रहा है कि दस दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। केंद्रीय मंत्री नाइक की उम्र 68 साल है और वो पड़ोसी राज्य कर्नाटक से लौटते समय गत 11 जनवरी को उत्तर कन्नड़ा के अंकोला के पास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें