फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस ने किया अपने प्रधानमंत्रियों का अपमान, मनमोहन पर आता है तरस'

Thu, 09 Feb 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : PTI
विज्ञापन
पीएम मोदी द्वारा राज्यसभा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर विवादित बयान देकर विपक्ष का दबाव झेल रही बीजेपी की ओर से अमित शाह ने बचाव करते हुए कहा कि मोदी ने कुछ भी गलत नहीं कहा जिसके बाद बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी अब मोदी के बचाव में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने सदन में मोदी के भाषण का बचाव करते हुए कहा कि गांधी परिवार का कांग्रेस के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने अपमान किया है जिनमें लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, आईके गुजराल, नरसिम्हा राव, चंद्रशेखर जैसे पीएम शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत सरकार के ऑर्डिनेंस को फाड़ा जिससे मनमोहन सिंह का सबके सामने अपमान हुआ था। कांग्रेस ने नोटबंदी को एक लूट बताया जबकि वह कालेधन के खिलाफ लड़ाई थी जिसका जवाब मोदी ने सदन में दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महज व्यंग्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर तरस आता है

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : file photo
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को सोनिया गांधी ने ने कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश की इजाजत नहीं दी थी। मनमोहन के पीएम रहते हुए ही उनके गुरू नरसिम्हा राव का अपमान किया गया और वह कुछ भी नहीं कर सके।

​राव के परिवार की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हो लेकिन गांधी परिवार के दबाव में उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद भेजना पड़ा। उन्होंने संजय बारू की किताब का हवाला देते हुए यह बातें कही। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें कभी-कभी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर तरस आता है। 

बता दें कि मोदी ने बुधवार को सदन में मनमोहन पर तंज कसते हुए कहा था कि मनमोहन के कार्यकाल में कई सारे घोटाले और गड़बड़िया हुई लेकिन, उनकी छवि पर कभी कोई दाग नहीं लगा, बाथरूम में  रेनकोट पहनकर नहाना तो कोई उनसे सीखे। सभी नेताओं को उनसे यह गुर सीखना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें