फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर रार: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मजा तो अभी शुरू हुआ है, भाजपा बोली- बेशर्म हैं राहुल

Tue, 25 Sep 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi-Ravi shankar prasad
विज्ञापन

राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान 'मजा तो अभी शुरू हुआ है' पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार का इतिहास भ्रष्टाचार से भरा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेशर्म हैं, कांग्रेस ने बिना कमीशन कोई भी काम नहीं किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष ने कभी प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणियां नहीं की हैं। कांग्रेस के लिए ये बहुत शर्म की बात है कि राहुल गांधी जैसा गैर जिम्मेदार और झूठा व्यक्ति उनका अध्यक्ष है। 

प्रसाद ने कहा कि हम किसी ऐसे नेता से कुछ और उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं जिसका पूरा परिवार ही घोटाले में संलिप्त है, चाहे वो बोफोर्स हो या नेशनल हेराल्ड हो। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी का पर्दाफाश कर देंगे।    
विज्ञापन


बता दें कि दो दिवसीय दौरे पर अमेठी गए राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित करते हुए राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि एक-कर कर हम दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं हैं, वो चोर हैं। अभी तो सिर्फ शुरुआत हुई है। अभी देखना बहुत मजा आएगा। आने वाले दो-तीन महीनों में हम आपको बहुत मजा दिखाएंगे। 

उन्होंने कहा था कि आपको याद होगा जब प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं, लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले ने ही देश को लूटने का काम किया। 

राहुल गांधी ने राफेल सौदे पर कहा कि हमारी सरकार ने 126 राफेल विमान फ्रांस से खरीदे थे। एक राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये थी। यहां पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अमेठी को उसका कांट्रैक्ट दिया गया था, जिससे अमेठी के युवाओं, इंजीनियरों को रोजगार मिलता। 

उन्होंने कहा कि फ्रांस के हवाई जहाज हमारे देश में बनते। इसके उलट देश के चौकीदार फ्रांस जाते हैं और वहां के राष्ट्रपति से सौदा होता है। मोदी जी कहते हैं कि एचएएल को छोड़िए, अनिल अंबानी की कंपनी को राफेल विमान खरीदने का कांट्रैक्ट दे दो और उन्होंने 526 करोड़ के बजाय 1600 करोड़ में राफेल विमान खरीदा। 

हालांकि राहुल गांधी के इस वार पर भाजपा ने भी करारा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राफेल की खरीद में कांग्रेस सरकार संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को बिचौलिए के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती थी, लेकिन जब ये हो ना सका तो कांग्रेस सरकार ने डील को रद्द कर दिया। इसीलिए आज कांग्रेस इस डील को खत्म करवाने की कोशिश करके उसका बदला लेना चाहती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें