फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले रविशंकर प्रसाद, कहा- इससे भाजपा का वोट बढ़ेगा

Mon, 12 Aug 2019 10:12 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कश्मीर पर दिए गए विवादित बयान पर कहा है कि सिंह जितना बयान देंगे भाजपा का वोट उतना बढ़ेगा। प्रसाद ने साथ ही सवाल किया कि क्या यह कांग्रेस की पार्टी लाइन है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अकसर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा, "कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेकर सरकार ने अपने हाथ आग में डाल दिए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल से निवेदन करता हूं कि वो सतर्क रहें वरना कश्मीर हमारे हाथ से निकल सकता है।" 

दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा, "अगर वो अपना चेहरा पाकिस्तान में देखना चाहते है, तो हमें कुछ नहीं कहना है। दिग्विजय सिंह जितना ज्यादा बोलेंगे भाजपा का वोट उतना ज्यादा बढ़ेगा और कांग्रेस का उतना ही घटेगा।"
विज्ञापन


प्रसाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सवाल किया और कहा, "अब जब दोबारा सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन गई है, मैं उनसे पुछना चाहता हूं कि यह बयान दिग्विजय सिंह का अपना है या कांग्रेस पार्टी का भी यही मत है।"
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें