प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-बेयर ग्रिल्स
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेयर ग्रिल्स के मशहूर शो मैन वर्सेस वाइल्ड में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान बेयर ग्रिल्स ने गर्मजोशी भरे अंदाज में उनका स्वागत किया। उत्तराखंड के रामनगर जिम कॉर्बेट पार्क में पहुंचे पीएम ने भी उनका स्वागत किया। सुरक्षाकर्मियों के बीच पीएम मोदी यहां पहुंचे थे।
डिस्कवरी चैनल पर रात 9 बजे से इसका प्रसारण हुआ। इसके प्रसारण को लेकर खुद पीएम मोदी बेहद रोमांचित दिखे। उन्होंने लोगों से इस प्रोग्राम को देखने की अपील की थी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी कई बातों का खुलासा भी किया। बता दें कि बेयर ग्रिल्स ने मोदी के साथ बिताए पलों को बेहद शानदार बताया है। ये शो 180 देशों में प्रसारित हुआ।
मोदी ने सुनाया अपना अनुभव
इस दौरान मोदी ने बेयर को अपने बचपन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस तरह वह गरीबी में पले बढ़े। उन्होंने बताया कि किस तरह वह इन हालात में भी सफाई का खास ध्यान रखते थे। मोदी ने कहा, मैं रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय भी बेचा करता था, साथ में पढ़ाई भी करता हूं।
वन्यजीवों व प्रकृति पर चर्चा
इस शो में प्रधानमंत्री मोदी भारत के वन्यजीवों और प्राकृतिक विविधता के बारे में चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के होस्ट ग्रिल्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। इसमें ग्रिल्स ने लागों से डिस्कवरी पर इस कार्यक्रम को देखने का अनुरोध किया।
ग्रिल्स ने लिखा, "हम सभी मिलकर इस ग्रह को बचा सकते हैं, शांति को बढ़ावा दे सकते हैं और कभी हार नहीं मानने की भावना को प्रोत्साहित कर सकते हैं। इस शो का आनंद उठाएं।"
यह शो उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शूट किया गया है।