फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार पूरी तरह सुरक्षित, सरकार ने बचाए 90 हजार करोड़ रुपये: रविशंकर प्रसाद

Sat, 05 Jan 2019 08:56 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
ravishankar
विज्ञापन

केंद्रीय कानून मंत्री सह इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को जालंधर में कहा कि आधार पूरी तरह सुरक्षित है। इसके जरिए सरकार ने देश के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए है।

विज्ञापन


मंत्री प्रसाद ने जल्द ही डाटा सुरक्षा विधेयक लाए जाने की भी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2020 तक देश में 5जी मोबइल सेवा की शुरुआत हो जाएगी।

तीन जनवरी से जलंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे विज्ञान कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने डिजिटल क्रांति पर फोकस किया। कहा कि भारत डिजिटल क्रांति में पीछे नहीं रहना चाहता और इस क्षेत्र में दुनिया के नेतृत्व के लिए तैयार है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही संसद में डाटा सुरक्षा विधेयक लाने वाली है। भारतीयों के डाटा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। लोगों की निजता का सम्मान जरूरी है। बशर्ते इसका इस्तेमाल आतंकवादी और भ्रष्ट लोग अपने बचाव के लिए न करें।

केंद्रीय मंत्री ने आधार को पूरी तरह सुरक्षित बताया और कहा कि 123 करोड़ आधार कार्ड, 121 करोड़ मोबाइल फोन और गरीबों के लिए 33 करोड़ नए बैंक खातों के माध्यम से सरकार ने सब्सिडी के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें