फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री का एमवीए सरकार पर तंज, कहा- शिवसेना की शादी भाजपा से तय हुई, पर वह दूसरों के साथ भाग गई

Sun, 08 May 2022 08:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शिवसेना ने भाजपा को मुख्यमंत्री पद के लिए छोड़ दिया। हमने इसे नहीं छोड़ा। यह लोगों को तय करना है कि वे भाजपा से भागे हैं या नहीं। इस दौरान चुटीले अंदाज में कहा कि शादी हमारे साथ तय की गई थी, लेकिन वे दूसरों के साथ भाग गए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने महाराष्ट्र के जालना में रविवार को शिवसेना पर जमकर निशाना साधा। महाविकास अघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि शिवसेना की शादी भाजपा के साथ तय हुई थी, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने धोखा दिया और दूसरों के साथ भाग गई।

विज्ञापन


जालना में दानवे ने कहा कि शिवसेना ने हमें (भाजपा) मुख्यमंत्री पद के लिए छोड़ दिया। हमने इसे नहीं छोड़ा। यह लोगों को तय करना है कि वे भाजपा से भागे हैं या नहीं। इस दौरान चुटीले अंदाज में कहा कि शादी हमारे साथ तय की गई थी, लेकिन वे दूसरों के साथ भाग गए।

रावसाहेब दानवे ने सीएम ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना को वोट दिया था, लेकिन आपने बगावत की और हमें सत्ता के लिए छोड़ कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ चले गए। उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये आपके लिए अच्छे दिन हैं, लेकिन आपका शासन राज्य के 12 करोड़ लोगों के लिए बुरे दिन लेकर आया है।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब दानवे ने शिवसेना सांसद संजय राउत की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों में शिवसेना को सत्ता से अलग कर देगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र में निकाय चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा दो सप्ताह में की जाए, जबकि राज्य सरकार ने पहले कहा था कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए राजनीतिक कोटा को मंजूरी मिलने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। 

इसका जिक्र करते हुए दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार की जिम्मेदारी नहीं है कि वह (ओबीसी का) अनुभवजन्य डेटा जमा करे। ऐसा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार में ओबीसी नेता सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं। क्योंकि उनकी कोई नहीं सुनता है।

गौरतलब है कि दानवे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाने के लिए शिवसेना के एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का जिक्र कर रहे थे। उससे पहले शिवसेना भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक थी। 

शिवसेना को खत्म करने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली: उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को खत्म करने की कई कोशिशें की गईं लेकिन वे सभी नाकाम रहीं। शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने शनिवार रात दिवंगत आनंद दिघे पर बनी मराठी बायोपिक धर्मवीर के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा कि शिवसेना को खत्म करने के कई प्रयास किए गए लेकिन कोशिश करने वालों का अंत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें