केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर इसकी तुलना 2014 से पहले सत्ता में रही यूपीए सरकार से की। उन्होंने यूपीए सरकार को कमजोर नेतृत्व वाली सबसे अस्थिर सरकार बताया। कहा कि तब अस्थिरता के कारण नीतिगत पक्षाघात था, लेकिन आज स्थिर सरकार है और पीएम मोदी के नेतृत्व में इसे समाप्त किया गया।
Pralhad Joshi: केंद्रीय मंत्री ने यूपीए सकेंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को को प्रधानमंत्री मोदी को स्थिर सरकार देने का श्रेय दिया, जिसने देश में विकास, प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल की तुलना 2014 से पहले सत्ता में रही यूपीए सरकार से की। उन्होंने कहा कि 1984 के बाद अस्थिरता के कारण गंभीर नीतिगत पक्षाघात था, जिसे पीएम मोदी के नेतृत्व में समाप्त किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार कमजोर नेतृत्व वाली सबसे अस्थिर सरकार थी, लेकिन आज स्थिर सरकार है। उन्होंने कहा कि सक्षम नेतृत्व की वजह से आज विकास हो रहा है। देश में समृद्धि साफ तौर पर देखी जा सकती है।
21 से घटकर 5 फीसदी रही अत्यधिक गरीबी
जोशी ने विश्व बैंक के अध्ययन का हवाला दिया और दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी 21 फीसदी से घटकर 5 फीसदी रह गई है। उन्होंने कहा कि 26 करोड़ से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर आ चुके हैं। यह सब पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व की वजह से हुआ है, जिसने कल्याणकारी नीतियों को लागू किया।
दावा- 2026 तक नक्सलवाद को खत्म कर देगी सरकार
उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। जोशी ने कहा कि यह पहली बार है जब कांग्रेस के अलावा किसी अन्य नेता और पार्टी को लगातार जनादेश मिला है। उन्होंने यूपीए सरकार की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि पहले पाकिस्तान छद्म युद्ध के रूप में आतंकवाद का इस्तेमाल करता था, लेकिन आज भारत जवाबी हमला कर रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारी रक्षा क्षमता कई गुना बढ़ गई है। इस दौरान जोशी ने दावा किया कि 2026 तक सरकार नक्सलवाद को खत्म कर देगी।
डीबीटी के माध्यम से 44 लाख करोड़ रुपये का लाभ दिया
विभिन्न कृषि योजनाओं को सूचीबद्ध करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि समग्र कृषि आवंटन लगभग 2 लाख से कई गुना बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से लगभग 25 करोड़ लोगों को लगभग 44 लाख करोड़ रुपये का लाभ हस्तांतरित किया गया है।
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था
केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के तहत अंतरिक्ष मिशन और व्यापार करने में आसानी में सुधार पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत विश्व रैंकिंग में 142 से 63 पर आ गया है। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।