केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अनुपम मित्तल के शार्क टैंक के शो का मीम 'ये बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा हूं' को साझा करते हुए विपक्ष पर तंज कसा है।
टेलीवीजन के रियलिटी शो शार्क टैंक का बुखार इन दिनों सिर पर चढ़कर बोल रहा है। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी शार्क टैंक के मीम साझा करने वालों में शामिल हो गए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शार्क टैंक का मीम साझा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अनुपम मित्तल के शार्क टैंक के शो का मीम 'ये बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा हूं' को साझा करते हुए विपक्ष पर तंज कसा।
विज्ञापन
पीयूष गोयल ने मीम्स को साझा करते हुए लिखा- कि भारत ने 2022 में हर पांच दिन में एक बार क्या किया? इसके जवाब में उन्होंने लिखा 2022 में केवल 40 दिनों में भारत ने आठ यूनिकॉर्न बनाए। इसका मतलब है कि हर पांच दिन में एक यूनिकॉर्न। इस मीम्स के नीचे विपक्ष का संदर्भ लेते हुए मीम्स साझा किया गया है, जिसमें लिखा है कि, यह बात मैं डाइजेस्ट ही नहीं कर पा रहा हूं।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 14 जनवरी, 2022 तक 83 स्टार्टअप यूनिकॉर्न थे। 2016-17 में केवल 733 थे, जिनकी संख्या 2021-22 में बढ़कर 14,000 से अधिक हो गई है। भारत ने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है और अमेरिका व चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत में 2021 में क्रमशः 487 व 301 यूनिकॉर्न जुड़े हैं।