फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मराठवाड़ा में खराब रेल नेटवर्क के लिए निजाम शासन जिम्मेदार...बोले रेल राज्यमंत्री

Tue, 04 Oct 2022 02:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

दानवे ने कहा, मराठवाड़ा में खराब रेलवे नेटवर्क का कारण यह है कि यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं बल्कि निजाम के अधीन था। निजाम शासन को रेलवे की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
Raosaheb Patil Danve - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने औरंगाबाद में मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में अच्छे रेल नेटवर्क का अभाव है क्योंकि एक समय यह निजाम शासन के तहत आता था। उन्होंने रेल बोगी रखरखाव केंद्र की आधारशिला रखने के बाद यह बात कही।

विज्ञापन


दानवे ने कहा, मराठवाड़ा में खराब रेलवे नेटवर्क का कारण यह है कि यह क्षेत्र ब्रिटिश शासन के अधीन नहीं बल्कि निजाम के अधीन था। निजाम शासन को रेलवे की जरूरत नहीं थी। भाजपा नेता दानवे ने आश्वासन दिया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क का विस्तार करेगी।

दानवे के बयान की लोकसभा सांसद और एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने आलोचना की। उन्होंने कहा, निजाम शासन 70 साल पहले खत्म हो गया और दानवे अब भी उनका नाम लेकर रोना रो रहे रहे हैं। सरकार ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन को नया रूप देने की घोषणा तो की, लेकिन जब कोई ही ट्रेन नहीं है तो इसका क्या उपयोग है। जलील ने कहा, “हम उत्तर भारत और अन्य क्षेत्रों के लिए और ट्रेनों की घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


दानवे ने यह भी कहा कि एआईएमआईएम से ताल्लुक रखने वाले जलील के साथ उनके “अच्छे और मैत्रीपूर्ण संबंध” हैं, और ऐसा लगता है कि वह भाजपा के ही व्यक्ति हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए जलील ने कहा, मैं एआईएमआईएम के साथ हूं और इसके साथ ही रहूंगा। मैं भाजपा में शामिल होने का पाप नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें