केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक साक्षात्कार में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख को दोहराया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया था। जिसमें धर्म पूछकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, 'हम आतंकवाद के खिलाफ हैं। ऑपरेशन सिंदूर निर्दोष लोगों की हत्या के प्रति हमारी प्रतिक्रिया थी। पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित करता है। हमारे देश में घुसकर निर्दोष लोगों की हत्या करते हैं। तब हमारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर होगा।'
ये भी पढ़ें: Indian Army: 'सच्चा वीर वही, जो अनदेखे खतरों में भी करे सेवा', सिपाही साइनुद्दीन के बलिदान पर बोले उनके कमांडर
पाकिस्तान आतंकवाद को बंद कर दे तो हटा देंगे पर लगी रोक
गडकरी ने 22 अप्रैल के हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण लिया गया था। उन्होंने बताया, ' जब भारत का बंटवारा हुआ, तो 6 नदियां थीं, जिसमें से तीन पाकिस्तान में और तीन भारत में गईं। लेकिन हमारे हिस्से का कुछ पानी भी पाकिस्तान को जाता है। हम उस पानी का इस्तेमाल पंजाब और राजस्थान में कर सकते हैं। जब हम उन्हें पानी दे रहे थे, तब उन्होंने हमारे लोगों को मार डाला। इसलिए अब हमने वह पानी रोक दिया है। अगर पाकिस्तान इन आतंकी गतिविधियों को बंद कर दे, तो हम भी यह रोक हटा देंगे।'
23 अप्रैल को निलंबित की गई सिंधु जल संधि
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद 23 अप्रैल को दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की गई थी। इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने दोहराया था कि संधि तब तक स्थगित रहेगी, जब तक कि 'पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।'
ये भी पढ़ें: Axiom-4: खराब मौसम के कारण 11 जून तक टला एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण; ISS जाने वाले पहले भारतीय शुभांशु को जानिए
पीएम मोदी का सपना- भारत विश्व गुरु बने
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत विश्व गुरु बने, और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने कहा कि इस सपने को पूरा करने के लिए हमें निर्यात बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि तभी कृषि, सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों का विकास होगा।
संबंधित वीडियो