गडकरी ने लोकसभा में सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद देश में सड़क हादसों की वजह से एक साल के अंदर 1.68 लाख लोगों की मौत हुई है। इन दुर्घटनाओं में मरने वालों में 60 फीसदी युवा थे। उन्होंने सदन में कहा कि यह स्थिति दुखद है और इसे रोकने के लिए समाज को सहयोग करना होगा।
गडकरी ने कहा, ‘‘दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कोशिश करने के बावजूद एक साल में 1.68 लाख मौत हुई हैं। ये लोग दंगों में नहीं, सड़क हादसों में मारे गए।’’ उन्होंने कहा कि मरने वालों में 60 फीसदी लड़के-लड़कियां थे। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं महाराष्ट्र (विधान परिषद) में नेता प्रतिपक्ष था तो सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और मेरी चार जगह हड्डी टूट गई थी। मैं इस स्थिति को समझता हूं।’’ मंत्री ने सांसदों से अपील की कि वे भी सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बढ़चढ़कर सहयोग करें।