फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मला सीतारमण ने केरल सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं'

Mon, 01 Mar 2021 01:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ani
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केरल के कोच्चि में विजय यात्रा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 'हर कोई जानता है कि केरल को ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त है, लेकिन यहां जो कुछ भी हो रहा है वह गंभीर चिंता का विषय है।' सीतारमण ने कहा कि यहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

विज्ञापन


निर्मला सीतारमण ने केरल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मै सीएम से पूछना चाहती हूं कि यह ईश्वर द्वारा विशेष कृपा प्राप्त राज्य है या सीपीआई की हिंसक संस्कृति है, जो पश्चिम बंगाल में भी फैली हुई है। आप कई वर्षों से यहां राज्य कर रहे हैं। साथ ही मुझे यह कहते हुए डर लग रहा है कि ईश्वर द्वारा विशेष कृपा प्राप्त यह राज्य अब धीरे-धीरे कट्टरपंथियों का राज्य बन रहा है और सरकार चिंतित नहीं है।'

निर्मला सीतारमण ने कहा कि केरल में बजट पेश हुआ था, और सारा धन केरल के बुनियादी ढांचा निवेश कोष बोर्ड (केआईआईएफबी) को दे दिया गया। मुझे नहीं पता कि केआईआईएफबी को सारा पैसा देने पर वे क्या बजट बना रहे हैं? यह क्या संगठन है?
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि 'हम केंद्रीय बजट बनाते हैं। हम किसी एक संस्था को पैसा नहीं देते और यह नहीं कहते की ठीक है देखते हैं। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने इसकी आलोचना की है। अगर इस तरह बजट बनने वाला है, तो कोई आश्चर्य नहीं कि केरल कर्ज के जाल में फंसता जा रहा है। यह भ्रष्टाचार का संदिग्ध मामला है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें