फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा कार दुर्घटना में घायल

Fri, 23 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
manoj sinha - फोटो : ANI
विज्ञापन
रेल राज्य व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने पर उन्हें बेतियाहाता स्थित अपोलो हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक खतरे की कोई बात नहीं है। हादसे की खबर पाते ही कई जनप्रतिनिधि व आला अफसर अस्पताल पहुंच गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मनोज सिन्हा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर आ रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा बाराबंकी (लखनऊ) से गोरखपुर आ रहे थे। उनका काफिला नौसड़ से आगे बढ़ रहा था कि राजघाट पुल के करीब गायत्री विद्यापीठ के पास उनके एस्कॉर्ट के सामने अचानक एक शख्स आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने पावर ब्रेक लगाया। इसके बाद काफिले में पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दौरान पीछे गाड़ी में मौजूद मंत्री के हाथ में चोट लग गई। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। काफिले में मंत्री के अलावा भी कई लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि कई गाड़ियां मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

कार्यक्रम को लेकर असमंजस
मनोज सिन्हा को शनिवार की सुबह कुशीनगर के मालती पांडेय इंटरमीडिएट कॉलेज में नेशनल ऑप्टीकल फाइबर नेटवर्क सुविधा और वाईफाई से जुड़े हॉट स्पॉट का शुभारंभ करना है। यही नहीं, कप्तानगंज ब्लॉक के बोदरवार और मगडींहा के ग्राम प्रधानों से वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से बात भी करनी है, मगर अब इन कार्यक्रमों को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें