फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई निदेशक के लिए गृहमंत्रालय ने 42 नाम पीएमओ को सौंपे

Fri, 23 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने सीबीआई के नए निदेशक के चुनाव के लिए 42 पुलिस महानिदेशकों की सूची प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी है। इस सूची से तीन नामों को छांटने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। सीबीआई निदेशक के लिए गठित कोलेजियम इन तीन नामों में एक पर मुहर लगाएगी। कोलेजियम की बैठक 26 दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर और लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोलेजियम के सदस्य हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने कार्यकारी निदेशक राकेश अस्थाना की नियुक्ति के सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस पर सुनवाई के दौरान सरकार ने अदालत को बताया कि नए निदेशक के मुद्दे पर फैसला जल्द कर लिया जाएगा। 

दरअसल सरकार ने निदेशक अनिल  सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद उनकी जगह सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक राकेश अस्थाना को कार्यकारी निदेशक बना दिया है। इस फैसले से दो दिन पहले सरकार ने सीबीआई के नंबर दो रहे विशेष निदेशक आरके दत्ता को आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव के पद पर गृह मंत्रालय में भेज दिया था। ऐसे में तीसरे नंबर पर रहे राकेश अस्थाना नंबर दो पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें