फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार की बैठक, 6 सचिवों निकालेंगे हल

Mon, 18 Sep 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
मेनका गांधी
विज्ञापन
रायन स्कूल में छात्र प्रद्युम्न की मौत और दिल्ली के स्कूल में मासूम के साथ गैंगरेप जैसी घटनाओं के बाद सरकार स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, प्राकश जावड़ेकर और सीबीएसई के अधिकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर आज उच्च स्तरीय बैठक की
विज्ञापन


बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर बैठक में कई सुझाव आए। दोनों मंत्रालय ने सभी विकल्पों को समयबद्ध तरीके से लागू कराने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जल्द इस मसले पर 6 सचिवों की बैठक होगी। जिसमें ये तय किया जाएगा की इन दिशा निर्देश को कैसे लागू कराया जाए।

We've suggested certain things, HRD Ministry too has. There will be a meeting of 6 secretaries all who run various schools: Maneka Gandhi pic.twitter.com/MnjKDjH3P6— ANI (@ANI) September 18, 2017
विज्ञापन



गौरतलब है कि रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या बीते 9 सितंबर को हुई थी। मामलें में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में दूसरे दिन स्कूल प्रबंधन ने कार्यवाहक प्रिंसिपल को निलंबित करते हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया है। 

पढ़ें: प्रद्युमन हत्याकांड के बाद CBSE का सख्त रुख, स्कूलों को दिए कड़े निर्देश

हालांकि पुलिस पर बस कंडक्टर को जबरदस्ती आरोपी बनाने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं सीबीएसई ने भी इस मामले में स्कूल से सवाल किया कि क्यों न रायन इंटरनेशनल स्कूल की मानयाता रद्द कर दी जाए। 
  Union Mins M Gandhi, P Javadekar & CBSE officials will participate in high level meeting on safety & security of children in schools, today — ANI (@ANI) 18 September 2017


रायन स्कूल के मालिक रेयान ऑगस्टाइन पिंटो, उनके पिता रेयान ऑगस्टाइन फ्रांसिस पिंटो और उनकी माता ग्रेस पिंटो ने अपनी अग्रिम जमानत की मांग को लेकर शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें