फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: रिजिजू बोले- भारत का वास्तविक आकार कहीं अधिक विस्तृत; कभी कंधार और हिमालय से परे हमारा प्रभाव था

Fri, 31 Mar 2023 08:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात के पोरबंदर जिले में माधवपुर मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सांस्कृतिक एकीकरण की शुरुआत की है। माधवपुर मेले जैसे जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को एक साथ लाते हैं और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सिद्धांत की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
Kiren Rijiju, किरेन रिजिजू - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत की सांस्कृतिक महत्ता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति का प्रभाव क्षेत्र देश की मौजूदा भौतिक सीमाओं से कहीं अधिक व्यापक है। गुजरात के पोरबंदर जिले में माधवपुर मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सांस्कृतिक एकीकरण की शुरुआत की है। माधवपुर मेले जैसे जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को एक साथ लाते हैं और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सिद्धांत की पुष्टि करते हैं।

विज्ञापन


किरेन रिजिजू ने कहा कि आज जो हम भारत देखते हैं, जो वर्तमान में जो भारत का मानचित्र देखते हैं, वास्तविकता में भारत का आकार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। कई कारण हैं जिसकी वजह से भारत का आकार सीमित हो गया। हिमालय के उस पार कैलाश पर्वत, मानसरोवर झील, आज का भारत तिब्बत सीमा, चीन के साथ लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल, इससे कहीं अंदर तक हम लोग जाते हैं। वहां कैलाश मानसरोवर है, वहां तक हमारी सांस्कृतिक विरासत है।

उन्होंने कहा कि भारत का सांस्कृतिक फैलाव बहुत बड़ा है, लेकिन हम समझते नहीं हैं। पीएम मोदी की सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत की सांस्कृतिक विरासत को पहचानने और आगे बढ़ाने का काम किया गया। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के मंत्र के साथ भारत की भौगोलिक और सांस्कृतिक पहचान को लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें