फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश चौधरी बोले: भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' बोलना होगा, आस्था न रखने वालों को चले जाएं पाकिस्तान

Sat, 14 Oct 2023 11:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kailash Choudhary: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सिर्फ 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' कहने वालों के लिए ही जगह है। जो व्यक्ति 'भारत माता की जय' नहीं बोलता, हिंदुस्तान और भारत में आस्था नहीं रखता और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' में आस्था रखता है तो उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। 
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को कहा कि जो लोग भारत में रहना चाहते हैं उन्हें 'भारत माता की जय' बोलना होगा। वे भाजपा की ओर से आयोजित एक किसान सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने हैदराबाद में जन प्रतिनिधियों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में उन्हें सबक सिखाया जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा, जो लोग भारत में कहते हैं कि अगर वे भारत माता की जय नहीं बोलेंगे, वे नरक में जाएंगे। भारत में रहना है, तो भारत माता की जय बोलना होगा। उन्होंने पूछा, क्या आप भारत में रहकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाएंगे?

उन्होंने कहा, देश में सिर्फ 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' कहने वालों के लिए ही जगह है। जो व्यक्ति 'भारत माता की जय' नहीं बोलता, हिंदुस्तान और भारत में आस्था नहीं रखता और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' में आस्था रखता है तो उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यहां उनकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश ने कहा कि क्षेत्र में राष्ट्रवादी विचारधारा की जरूरत है। सामूहिक प्रयासों से देश को मजबूत किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें