फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश: तेजू एयरपोर्ट को मिला नया टर्मिनल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया उद्धाटन

Sun, 24 Sep 2023 03:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अरुणाचल प्रदेश स्थित तेजू एयरपोर्ट को अपग्रेड किया गया। जिसके तहत रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन किया। उन्होंने कहा, आज का दिन अरुणाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
तेजू एयरपोर्ट का नए टर्मिनल का उद्धाटन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को लोहित स्थित तेजू एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन किया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद रहे। वर्तमान समय में यह एयरपोर्ट एक ही रनवे के साथ संचालित हो रहा है। क्षेत्र की बात की जाए तो यह एयरपोर्ट कुल 212 एकड़ में फैला हुआ है।
विज्ञापन

 
120 करोड़ रुपये की लागत से बना नया टर्मिनल
तेजू एयरपोर्ट को अपग्रेड करने में लगभग 120 करोड़ की लागत आई है। इस एयरपोर्ट से इंफाल, गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट मौजूद है। जिसके कारण क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। उद्धाटन के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, इससे पूर्वोत्तर राज्यों में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। साथ ही, इसका क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी खासा योगदान रहेगा। आज का दिन अरुणाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। उत्तर-पूर्व क्षेत्र में केवल नौ एयरपोर्ट हुआ करते थे ,लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या 17 हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प के कारण यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन

 

तेजू लोहित नदी के किनारे स्थित है। यह लोहित जिले का मुख्यालय भी है। प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने बढ़ी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें