फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- 2025 तक देशभर में होगा डॉपलर मौसम रडार का नेटवर्क

Mon, 16 Jan 2023 06:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में डॉपलर रडार की संख्या 2013 में 15 से बढ़कर 2023 में 37 हो गई है। भारत अगले दो से तीन वर्षों में 25 और रडार जोड़ेगा, जिससे यह संख्या 62 हो जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि खराब मौसम के संबंध में मौसम विभाग के पूर्वानुमान की सटीकता में पिछले आठ से नौ वर्षों में लगभग 40 फीसदी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 2025 तक पूरे देश में डॉपलर रडार नेटवर्क होगा। देश में डॉपलर रडार की संख्या 2013 में 15 से बढ़कर 2023 में 37 हो गई है। भारत अगले दो से तीन वर्षों में 25 और रडार जोड़ेगा, जिससे यह संख्या 62 हो जाएगी। सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 148वें स्थापना दिवस के मौके पर कहा कि पूर्वानुमान में सुधार के साथ आपदा से संबंधित मृत्यु दर घटकर एक अंक में रह गई है।

सुरकंडा देवी पर लगा डॉपलर मौसम रडार
आईएमडी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में चार डॉपलर मौसम रडार (डीडब्ल्यूआर) चालू किए। इनके चलते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम निगरानी क्षमताएं मजबूत होंगी। इन्हें उत्तराखंड में सुरकंडा देवी, हिमाचल में जोत व मुरारी देवी और जम्मू-कश्मीर में बनिहाल टॉप पर स्थापित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें