फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित विरोधी टिप्पणी से केंद्रीय मंत्री हेगड़े का इनकार

Mon, 22 Jan 2018 12:24 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
विज्ञापन
ananth kumar hegde
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने दलितों के खिलाफ कोई टिप्पणी करने से रविवार को इनकार किया। उन्होंने कांग्रेस की उनकी छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की आलोचना की। हेगड़े ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने दलितों के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। वह आलोचनाओं के केंद्र में उस वक्त आ गए जब शनिवार को बेल्लारी में आयोजित एक कार्यक्रम में कथित रूप से उन्होंने कहा कि हम जिद्दी लोग हैं। सड़क पर कुत्ते भोंकते रहते हैं, हम इसकी परवाह नहीं करते। 
विज्ञापन


उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह बयान कथित रूप से उन बुद्धिजीवियों के खिलाफ था जो विभिन्न मुद्दों पर उनके राजनीतिक विचार की निंदा करते हैं। संविधान और धर्मनिरपेक्षता को लेकर पिछले माह दिए गए बयान को लेकर दलित प्रदर्शनकारियों ने हेगड़े की कार रोक ली थी और नारेबाजी की थी। अभिनेता प्रकाश राज ने बेल्लारी में दिए गए हेगड़े के बयान को दलित विरोधी बताया था और उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं से उन्हें पद से हटाने की भी मांग की थी। इसको लेकर प्रकाश राज ने ट्विटर पर मुहिम भी शुरू की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें