फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1993-2005 के बीच आवंटित 22 कोल ब्लॉक आवंटन की जांच बंद

Mon, 22 Jan 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Coal Block Allocation
विज्ञापन

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने साल 1993 से 2005 के दौरान आवंटित कोल ब्लॉक की जांच बंद कर दी है। सीबीआई ने कहा कि इसमें मुख्य सतर्कता आयुक्त की मंजूरी ली गई थी। जांच एजेंसी ने पिछले महीने कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में शीर्ष अदालत के समक्ष पेश अपनी 18वीं स्टेटस रिपोर्ट में कहा कि उसने 1993-2005 की अवधि के दौरान आवंटित 21 कोल ब्लॉक समेत 16 नियमित मामले दर्ज किए थे। 

विज्ञापन


सीबीआई ने शीर्ष अदालत को दी जानकारी 

जस्टिस मदन बी. लोकुर की पीठ ने अपने आदेश में इस बात का उल्लेख किया कि 1993-2005 के दौरान 43 कोल ब्लॉक के संदर्भ में सीबीआई ने 21 कोल ब्लॉक समेत 16 नियमित मामले दर्ज किए। 

मुख्य सतर्कता आयुक्त की मंजूरी का दिया हवाला

शेष 22 कोल ब्लॉक्स के संबंध में जांच बंद कर दी गई। यह मुख्य सतर्कता आयुक्त की मंजूरी के बाद किया गया। 15 जनवरी को हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान पीठ ने कोयला घोटाले में सीबीआई और ईडी की जांच की धीमी गति पर नाखुशी जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें