फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदीप पुरी को भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए यूपी से बनाया उम्मीदवार

Fri, 29 Dec 2017 08:17 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
भाजपा ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, स्वतंत्र प्रभार हरदीप पुरी को यूपी में राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा की यह सीट पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर के इस्तीफे के वजह से रिक्त हुई थी। गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद परिकर ने यूपी से राज्यसभा की अपनी सांसदी छोड़ी थी। 
विज्ञापन


गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को केंद्र में रक्षा मंत्री बनाने के बाद भाजपा ने उन्हें यूपी से राज्यसभा का सांसद बनाया था। लेकिन उनके दोबारा से गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यसभा की यह सीट रिक्त हो गई। अब पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में हरदीप पुरी को यूपी से चुनकर मंत्री से रिक्त हुई राज्यसभा की सीट को मंत्री से ही भरने का निर्णय लिया है। 

पढ़ें-- जब उपराष्ट्रपति भी हो गए भ्रामक विज्ञापन का शिकार, संसद में सुनाया किस्सा

हरदीप के राज्यसभा चुने जाने के बाद केंद्र सरकार में यूपी से मंत्रियों की संख्या में एक और मंत्री का इजाफा हो जाएगा। पंजाब के रहने वाले हरदीप पुरी विदेश सेवा में वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2009 में भाजपा के टिकट पर उनको दिल्ली के नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा थी। मगर ऐन वक्त पर विजय गोयल के चुनाव लड़ने से पुरी तब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाए थे। भाजपा में उन्हें वित्त मंत्री अरूण जेटली का बेहद करीबी माना जाता है। 
विज्ञापन


बीते मंत्रीमंडल विस्तार में पीएम मोदी ने पुरी की क्षमताओं पर विश्वास करते हुए उन्हें केंद्र सरकार में स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाते हुए शहरी विकास सरीखे अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी। अभी वे संसद की किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। यूपी से राज्यसभा में चुने जाने के बाद वे पहली दफे संसद का सदस्य बनेंगे। आयोग ने यूपी के राज्यसभा चुनाव की तारिखें पहले ही घोषित कर रखी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें