फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पद की उम्मीदवारी पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ऐसा कोई इरादा नहीं है

Sat, 23 Nov 2019 09:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली के सीएम पद का उम्मीदवार बनने का उनका कोई इरादा नहीं है। क्या वह दिल्ली सीएम पद के लिए जाएंगे वाले सवाल पर हरदीप सिंह ने शनिवार को कहा कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं एक नौकरशाह था और अब मंत्री हूं। दिल्ली में कई नेता ऐसे हैं जो यहां पैदा हुए और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 
 



हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों की सीमाओं को परिभाषित करने वाले एक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। अनधिकृत कॉलोनियों पर हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली सरकार जो 11 बरसों में नहीं कर पाई उसे हमने महज तीन महीनों में कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए एक अन्य पोर्टल लाया जाएगा जिसके जरिए वे लोग मालिकाना हक के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें