केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से तेलंगाना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या को बढ़ाकर 42 किए जाने की सिफारिश की है। मौजूदा समय में वहां 14 न्यायाधीश की कार्यरत हैं। प्रसाद को लिखे पत्र में रेड्डी ने लिखा, साल 2014 में जब तेलंगाना बना था तब हाईकोर्ट में कुल 24 जजों की संख्या को मंजूरी दी गई थी। हालांकि कुल मंजूर संख्या में से अभी केवल 14 ही कार्यरत हैं जिनमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आपसे अपील की जाती है कि मौजूदा मंजूर संख्या को बढ़ाकर 42 किया जाए। आप से निवेदन है कि आप इस मामले को देखकर अनुकूल फैसला लें ताकि जनता के साथ ही कानून से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके।