फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले- महिला डॉक्टर के दोषियों का बहिष्कार करे समाज, वकील ना लड़ें केस

Fri, 29 Nov 2019 05:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Union Minister of State for Home G Kishan Reddy - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि दोषियों को पकड़कर मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। मामले में लिप्त सभी लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए और किसी वकील को भी उनका मामला नहीं लड़ना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेड्डी ने कहा कि वह तेलंगाना सरकार के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं ताकि महिला की हत्या में शामिल सभी आरोपी पकड़े जाएं और उन्हें सजा दी जा सके। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को एक परामर्श भी भेजा जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा सकें।

रेड्डी ने कहा कि दोषियों को पकड़कर मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से, मैं राज्य सरकार के अधिकारियों से बात कर रहा हूं। तेलंगाना के डीजीपी भी आज दिल्ली आ रहे हैं और वह मुझसे मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव हैदराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक पुलिया के नीचे मिला था। वह एक दिन पहले से लापता था। कुछ राहगीरों ने उसके शव को देख पुलिस को उसकी जानकारी दी थी।

वहीं मृतका की छोटी बहन ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसकी बहन ने उसे फोन कर कहा था कि वह टोल प्लाजा पर फंसी हुई है। किसी ने उसे उसके स्कूटर के टायर की हवा निकली होने की जानकारी देते हुए मदद की पेशकश की थी।


यह भी पढ़ें: हैदराबाद मर्डर केस: तेलंगाना के गृहमंत्री बोले- पीड़िता को डायल करना था 100 नंबर
विज्ञापन

राहुल गांधी बोले- यह भयानक और कल्पना से परे अपराध

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हैदराबाद में महिला डॉक्टर की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना ऐसी 'भयानक और अकारण हिंसा' कल्पना से परे है। उधर, हैदराबाद में शुक्रवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें