केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक पिछले 10 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को यह जानकारी दी। सावंत ने कहा, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक पिछले 10 दिन से मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। आज सुबह से उनकी ऑक्सीजन संतृप्तता कम हुई है। एम्स दिल्ली से डॉक्टरों की एक टीम यहां आएगी और फैसला करेगी कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाना है या नहीं।'