फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में सीएए का समर्थन करने पर केंद्रीय मंत्री देबश्री का विरोध

Wed, 15 Jan 2020 09:49 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
देबश्री चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी को बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अभियान चलाने की वजह से उत्तर दिनाजपुर जिले में अपने संसदीय क्षेत्र रायगंज में विरोध का सामना करना पड़ा। मंत्री ने इसके लिए तृणणूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में जाने के दौरान नाराज प्रदर्शनकारियों ने देबश्री के काफिले का रास्ता रोक लिया। उन लोगों ने उक्त कानून के विरोध में नारे लगाते हुए उसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


देबश्री ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे पर आम लोगों को गुमराह कर रही है। उधर, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि स्थानीय लोगों ने ही विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें