फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो लोगों को हैदराबाद से किया गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 09:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1700 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को हैदराबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ली मरेडियन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स एंड होटल्स लिमिटेड (एलएमआईपीएचए) के प्रमोटर जीएससी राजू और उनके करीबी एवी प्रसाद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग कानूुन के तहत गिरफ्तार दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड पर लिया है। आरोप है कि इन्होंने गलत तरीके बैंक से 1768 करोड़ रुपये का ऋण लिया और कर्ज नहीं चुकाया। अब तक की जांच में पता चला है कि 33 फर्जी कंपनियां और 40 से ज्यादा ठेकेदार करोड़ों रुपये की इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर को आधार बनाते हुए ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की थी। ईडी ने कहा कि राजू ने 315 लोगों को अवैध रूप से जमीन के प्लॉट बेचकर अपने सहयोगियों के साथ बैंकों को चूना लगाने की साजिश रची थी।

बाद में राजू ने एक रिजार्ट परियोजना के लिए कर्ज लेने के उद्देश्य से पहले सी बिकी हुई जमीन के टुकड़ों को बैंकों में गिरवी रखा। बैंकों और प्लाट के मालिकों को धोखा देने के लिए राजस्व दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। बाद में एलएमआईपीएचएल के कर्मचारियों के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर बैंकों द्वारा दिए गए कर्ज को हड़प लिया गया। जांच में ईडी को फर्जी शेयर पूंजी और बेनामी संपत्ति से संबंधित घोटाले के सबूत भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें