फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: केंद्रीय मंत्री का सिद्धारमैया पर हमला, कहा- कांग्रेस सरकार तानाशाह से भी बदतर काम कर रही

Mon, 26 May 2025 04:37 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य की भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार समाचार चैनल के एंकरों को डराने की कोशिश कर रही है। संविधान और डॉ. आंबेडकर के विचारों का पालन करने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार किसी भी तानाशाह से भी बदतर काम कर रही है।
विज्ञापन
प्रह्लाद जोशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर हमला बोला। उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी तानाशाह से भी बदतर तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन


कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य की भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कर्नाटक सरकार ने आरोप लगाया है कि भाजपा "राज्य सरकार की दो साल की विफलता के बारे में आरोप पत्र" शीर्षक से दुष्प्रचार करके झूठ फैला रही है। भाजपा ने सरकार के इस कदम को कर्नाटक में आपातकाल के दूसरे अध्याय की शुरुआत करार दिया।

ये भी पढ़ें: भाजपा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेगी सरकार, विपक्षी पार्टी ने कहा- यह आपातकाल का दूसरा अध्याय
विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार समाचार चैनल के एंकरों को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस से पूछा कि अपनी विफलता, भ्रष्टाचार और कर्नाटक की अर्थव्यवस्था और राजनीति को हुए नुकसान के बारे में बात करने से उसे डर क्यों लगता है? एक सवाल मुझे परेशान कर रहा है कि क्या कर्नाटक हिटलर के समय की तरह तानाशाही में बदल गया है? उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों का पालन करने का दावा करने वाली कांग्रेस सरकार किसी भी तानाशाह से भी बदतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि क्या लोगों की आवाज दबाना संविधान का हिस्सा है सिद्धारमैया? आप और डीके शिवकुमार आलोचना से इतना डरते क्यों हैं? ऐसा लगता है कि आप बस सत्ता से चिपके रहने की कोशिश कर रहे हैं सिद्धारमैया। हम आपकी हताशा देख सकते हैं। लेकिन कर्नाटक कभी भी इस तानाशाही जैसे रवैये या मुगल-शैली के शासन को स्वीकार नहीं करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 18 भाजपा विधायकों का निलंबन रद्द, विधानसभा अध्यक्ष ने छह महीने के लिए किया था निलंबित

प्रदेश अध्यक्ष ने भी बोला हमला
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी चालों से चुप नहीं रहेगी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि यदि आप सोचते हैं कि आप पुलिस और कानून के नाम पर विपक्षी दलों को चुप करा सकते हैं, तो यह आपकी मूर्खता है। कर्नाटक में आपातकाल का दूसरा अध्याय शुरू हो गया है और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को जल्द ही पता चल जाएगा कि लोकतंत्र, कर्नाटक की जनता, विपक्षी दल और मीडिया के पास इसे पलटने की शक्ति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें