इससे पहले, हाल ही में खबर आई थी कि कालका-शिमला नैरोगेज रेल लाइन पर जल्द पैनोरमिक (पारदर्शी) 'मिनी वंदेभारत' ट्रेन चलाने का रेलवे बोर्ड का प्लान है। यह जानकारी भी मिली थी कि अपनी इस योजना को अंजाम देने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कोच भी तैयार कराए जा रहे हैं।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्रेन के कोच की तस्वीर साझा की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अंदाजा लगाने के लिए कहा है कि वे गेस करें कि यह ट्रेन कहां चलेगी। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में अंग्रेजी कविता की एक लाइन लिखकर संकेत भी दिया है। अंग्रेजी कविता की लाइन 'Jack n Jill went up the hill' के जरिए उन्होंने पहाड़ का जिक्र किया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि यह ट्रेन कालका-शिमला रूट पर चलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने अपनी ट्विटर पोस्ट में जिस ट्रेन के कोच फोटो शेयर की है, वह बेहद लग्जरी दिख रहा है।
विज्ञापन
अश्विनी वैष्णव की पोस्ट पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
केंद्रीय मंत्री की पोस्ट पर तमाम ट्विटर यूजर्स प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में बताया है कि ट्रेन कालका-शिमला रूट पर चलाई जाएगी। वहीं, एक यूजर ने लिखा- कालका ,शिमला toy ट्रैन का बदलता रूप। कई यूजर्स ने तो यहां तक बता दिया कि ये कोच कहां बनाए जा रहे हैं। एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा कि सर ट्रेन बहुत लेट चल रही है, सही टाइम पर चलने बोलिये।
पैनोरमिक (पारदर्शी) 'मिनी वंदेभारत' ट्रेन चलाने का रेलवे का है प्लान
इससे पहले, हाल ही में खबर आई थी कि कालका-शिमला नैरोगेज रेल लाइन पर जल्द पैनोरमिक (पारदर्शी) 'मिनी वंदेभारत' ट्रेन चलाने का प्लान रेलवे बोर्ड कर रहा है। यह जानकारी भी मिली थी कि अपनी इस योजना को अंजाम देने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कोच तैयार किए जा रहे हैं। पहले चरण में रेलवे बोर्ड की ओर से पैनोरमिक शैल और लगेज बोगी को ट्रायल के लिए तैयार किया है। इसका ट्रायल रेलवे बोर्ड ने शुरू कर दिया है। खाली शैल का ट्रायल भी हाल ही में किया गया था। ये ट्रॉयल कालका से शिमला तक किया गया था।