फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Issues: सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार, अनुराग ठाकुर ने किया आमंत्रित

Wed, 07 Jun 2023 02:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहे बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पिछले लंबे समय से पहलवानों का प्रदर्शन चल रहा है। यौन उत्पीड़न और तमाम तरह के आरोपों के बाद उनके खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर बताया कि सरकार पहलवानों के साथ उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन

 

अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के लगाए आरोपों की निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ग्वालियर में मंगलवार को कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। ठाकुर यहां लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे।


सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि खेल और खिलाड़ी सरकार की प्राथमिकता हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार (सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोप पत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, सरकार (सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए) पहले ही एक समिति का गठन कर चुकी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपपत्र भी दायर किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें