फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minister Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर बोले- राष्ट्रीय युवा महोत्सव देश की एकता और अखंडता का प्रतीक

Tue, 17 Jan 2023 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ठाकुर कर्नाटक के धारवाड़ में 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बीते बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। 
विज्ञापन
अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय युवा एवं खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को कहा, राष्ट्रीय युवा महोत्सव देश की एकता और अखंडता का प्रतीक, यह भारत का एक लघु रूप है।
विज्ञापन


वह कर्नाटक के धारवाड़ में 26 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बीते बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। अनुराग ठाकुर ने युवाओं को वाई-20 वार्ता और वाई-20 वॉक में शामिल होने और विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों का समाधान सुझाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम आपके सुझाव जी-20 नेताओं को दस्तावेज के रूप में देंगे।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवा पीढ़ी से एक स्वच्छ, सुंदर, सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए सरकार की पहल में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें