फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Article 370: POK पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अनुच्छेद 370 हटाकर BJP ने कांग्रेस की गलतियों को सुधारा

Mon, 13 Mar 2023 06:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलार

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी तब राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसे एटीएम के रूप में इस्तेमाल करते थे। पैसा यहीं से जाता था। वहीं, जेडीएस की सरकार में तो कर्नाटक एक परिवार का एटीएम बनकर रह जाता था।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की धरती को भारत का हिस्सा नहीं बताते। ये वही लोग हैं, जिनके कारण आज कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। उनकी गलतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाकर सुधारा है। वह कर्नाटक के कोलार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बंगलूरू में अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा समावेश को भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान अनुराग ने कहा कि जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी तब राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसे एटीएम के रूप में इस्तेमाल करते थे। पैसा यहीं से जाता था। वहीं, जेडीएस की सरकार में तो कर्नाटक एक परिवार का एटीएम बनकर रह जाता था। उन्होंने कहा, जिस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. को राहुल बंद करने की बात करते थे वह आज हेलिकॉप्टर निर्माण की देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री कर्नाटक में लगा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें