फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री बोले- पेट्रोल खरीदने वाले भूखे नहीं मर रहे, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 16 Sep 2017 04:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
अल्फोंस कन्नाथनम
विज्ञापन
कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने मूल्यवृद्धि का समर्थन कर विवाद खड़ा कर दिया है। उनके अनुसार सरकार जो टैक्स दे सकते हैं सरकार उनसे जरूर वसूल करेगी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम पदार्थों की तेजी से बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर अल्फोंस ने कहा, ‘पेट्रोल कौन खरीदता है? जिनके पास कार और बाइक है, वही खरीद रहे हैं। जाहिर है, वे लोग भूखे नहीं मर रहे हैं।’ 

पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर यह फैसला किया है क्योंकि इससे सरकार को जो पैसा मिल रहा है उसका इस्तेमाल गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। हम टैक्स इसलिए ले रहे हैं ताकि इस देश के गरीब भी पूरे सम्मान और गरिमा के साथ जिंदगी बसर कर सकें। टैक्स के रूप में जो धन इकट्ठा किया जा रहा है, वह प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों द्वारा जबरन किसी की जेब से नहीं निकाला जा रहा है। यह सोचा-समझा फैसला है।
विज्ञापन


अल्फोंस ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार ने कभी गरीबों की फिक्र नहीं की। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है।

यूपीए सरकार में मंत्रियों ने जनता का धन लूटा, जबकि एनडीए सरकार सबसे निचली पायदान पर खड़े लोगों के लिए काम कर रही है। उन्हें घर, शौचालय, स्कूल और बिजली की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनसे टैक्स लिया जा रहा है जो उसे देने की स्थिति में है।
विज्ञापन

कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन

ajay makan - फोटो : ANI
बीफ पर भी दिया था विवादित बयान
यह पहला मौका नहीं है जब मोदी सरकार के नवनियुक्त मंत्री अल्फोंस ने विवादित बयान दिया है। 8 सितंबर को उन्होंने कहा था कि विदेशी पर्यटक अपने देश से बीफ खाकर यहां आएं। हालांकि इसके एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि भाजपा बीफ खाने पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करती है। क्या खाना है, यह तय करना व्यक्ति विशेष का अपना निजी फैसला है। सरकार इसमें दखल नहीं दे सकती है।

कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल पर भारी-भरकम टैक्स के कारण इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। इसके खिलाफ 20 सितंबर से देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत राजधानी दिल्ली से की जाएगी।

कौन हैं अल्फोंस
केरल कैडर के 1979 बैच के आईएएस अधिकारी दिल्ली में अवैध निर्माण गिराने के लिए ‘डिमोलिशन मैन’ के नाम से मशहूर हुए। 2006 में इस्तीफा देकर वे केरल में वाम राजनीति से जुड़ गए और विधायक भी बने, लेकिन 2011 में भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय कैबिनेट के हालिया विस्तार में उन्हें पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला है। फिलहाल वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें