फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: केंद्रीय मंत्री बोले- भारतीय फिल्में SCO देशों में लोकप्रिय, लोगों को जोड़ने में निभाई अहम भूमिका

Sun, 29 Jan 2023 04:28 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा, फिल्म महोत्सव का लक्ष्य, एससीओ क्षेत्र की फिल्मों की विविधता और फिल्म निर्माण की विभिन्न शैलियों को प्रदर्शित करना है।
 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के देशों के बीच सिनेमाई साझेदारी का आह्वान किया है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ एससीओ फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारतीय फिल्में एससीओ देशों में बेहद लोकप्रिय हैं और इसने क्षेत्र के लोगों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ने कहा, फिल्म महोत्सव का लक्ष्य, एससीओ क्षेत्र की फिल्मों की विविधता और फिल्म निर्माण की विभिन्न शैलियों को प्रदर्शित करना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह फिल्म महोत्सव इस क्षेत्र के देशों को सिनेमाई साझेदारी विकसित करने का एक बड़ा अवसर मुहैया कराता है। पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और हेमा मालिनी ने भाग लिया। इस मौके पर एनिमेशन सीरीज भारत हैं हम का प्रोमो भी जारी किया गया। महोत्सव में एससीओ सदस्य देशों की 57 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें