फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर के राज्यपाल से केंद्रीय गृह सचिव ने की मुलाकात, सीमा पर बाड़ लगाने समेत कई मुद्दों पर हुई बात

Tue, 03 Jun 2025 11:24 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन मणिपुर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने दो राहत शिविरों का दौरा किया। साथ ही आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत की। उन्होंने मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात करते केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला। - फोटो : एक्स/@RajBhavManipur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बात की।
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि बैठक में राज्य के अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। पहाड़ी और घाटी दोनों जगहों पर आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए चल रहे राहत उपायों की समीक्षा की गई और विस्थापित लोगों को दी जा रही वर्तमान सुविधाओं, पुनर्वास प्रयासों और उनके स्थायी पुनर्वास की योजना पर चर्चा हुई। 

ये भी पढ़ें: IMD ने मानसून पर दिया बड़ा अपडेट, 5 जून तक बारिश की चेतावनी; पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक प्रभावित
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने चुराचांदपुर में दो राहत शिविरों में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों से बातचीत की और दोनों शिविरों की स्थिति का निरीक्षण किया। टीम ने डोरकास वेंग स्थित राहत केंद्र का दौरा किया। यहां केंद्रीय गृह सचिव ने बच्चों के लिए क्रेच सुविधा और महिलाओं के लिए सिलाई कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

टीम ने तुइबोंग स्थित सद्भावना मंडप में राहत शिविर का भी दौरा किया। यहां केंद्रीय गृह सचिव ने क्रेच-सह-बाल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। अफसरों ने बताया कि दोनों शिविरों में अधिकारियों ने आंतरिक रूप से विस्थापितों से बातचीत की। उपलब्ध बुनियादी ढांचे की समीक्षा की। राहत सामग्री और सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही विस्थापितों के देखभालकर्ताओं की चिंताओं और सुझावों को सुना। साथ ही उन्हें सरकार की ओर से निरंतर सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जाति जनगणना पर जोर; पीएम पेश करेंगे सरकार का एजेंडा; ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात

दोनों शिविरों से एचएसएलसी और उच्चतर माध्यमिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले पंद्रह छात्रों को सम्मानित किया गया। जिनमें डोरकास वेंग से 5 और सद्भावना मंडप, तुईबोंग से 10 छात्र शामिल थे, और केंद्रीय गृह सचिव द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र दिए गए। टीम के साथ खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, मणिपुर के मुख्य सचिव पीके सिंह, पुलिस महानिदेशक राजीव सिंह, चुराचांदपुर के उपायुक्त धरुण कुमार एस मौजूद थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें