फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली में 57 फीसदी कोरोना बेड खाली, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी पर ध्यान

Mon, 02 Nov 2020 06:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव ने की दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक
  • दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए तैयार किए गए 57 फीसदी बेड खाली हैं
  • त्योहारी मौसम, गिरते तापमान और बढ़ते प्रदूषण के बीच संक्रमण रोकने पर चर्चा
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर समीक्षा बैठक की। मंत्रालय के अनुसार जबकि कोविड-19 के नए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ रही है, प्रशासन टेस्टिंग, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।  

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अस्पतालों में बेड की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। कोविड-19 मरीजों के लिए 15,789 बेड में से 57 फीसदी खाली हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस आयुक्त, दोनों ने यह बताया था कि प्रवर्तन और जागरूकता अभियान में कोई कोताही नहीं बरती गई है। 


मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए रणनीति पर एक बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। इसमें त्योहारी मौसम, गिरते तापमान और बढ़ते प्रदूषण में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के प्रयासों पर विचार किया गया।   
विज्ञापन


बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सघन प्रयास किए जाएं। इनमें दिल्ली में गंभीर इलाकों में आरटी-पीसीआर जांच के लक्षित आंकड़े तक पहुंचना, आईसीयू और वेंटिलेटर समेत अन्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी शामिल हैं।
 
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने क्रमवार आधार पर सभी केंद्र शासित प्रदेशों की नियमित समीक्षा के तहत सोमवार को दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें