फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर हिंसा: गृहमंत्री शाह ने बिहार के राज्यपाल से की बात, अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का लिया फैसला

Sun, 02 Apr 2023 11:46 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के राज्यपाल से बात की। उन्होंने हालात का जायजा लिया और स्थिति पर चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन
बिहार में हिंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी पर बिहार के कई हिस्सों में हुई हिंसा पर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बात की। इस दौरान शाह ने हालात का जायजा लिया और बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। बताया जाता है कि गृहमंत्रालय ने बिहार में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए बिहार सरकार ने भी अनुरोध किया था। 
विज्ञापन


बिहारशरीफ और सासाराम में हुआ था उपद्रव
बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के बाद हिंसा हुई थी। बिहारशरीफ में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसमें एक की मौत हो गई। कई घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम को हिंसा के बाद यहां 12 राउंड गोलियां चलीं। वहीं, सासाराम में रामनवमी के अगले दिन हुई पत्थरबाजी और आगजनी ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। शनिवार को यहां बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। 

106 गिरफ्तार हुए, बिहार शरीफ में कर्फ्यू
हिंसा की इन घटनाओं के बाद अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 80 बिहारशरीफ से जबकि 26 को सासाराम से पकड़ा गया। रोहतास में सरकारी स्कूल और मदरसों को चार अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बिहार शरीफ में कर्फ्यू लागू है। सासाराम में धारा 144 लागू है। 
विज्ञापन


शाह आज नवादा में करेंगे रैली
गृहमंत्री अमित शाह आज नवादा में रैली करेंगे। यहां हिसुआ इलाके में एक बड़ी जनसभा होगी। इसके लिए शनिवार शाम वह पटना पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की। वहीं, हालात को देखते हुए गृहमंत्री शाह ने सासाराम का दौरा रद्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें