फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: कल सूरत जा सकते हैं राहुल गांधी, दो साल जेल की सजा के खिलाफ दायर करेंगे याचिका

Sun, 02 Apr 2023 11:26 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 'मोदी सरनेम' पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसी मामले में सूरत की एक अदालत ने पिछले दिनों राहुल को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार तीन अप्रैल को सूरत जा सकते हैं। यहां वह 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। पिछले दिनों राहुल को सीजेएम कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई थी। इस सजा को कोर्ट में चुनौती देने के लिए राहुल को एक महीने का समय भी दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका तैयार हो चुकी है। इसे सोमवार को सूरत पहुंचकर राहुल कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला? 
दरअसल, राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 'मोदी सरनेम' पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसी मामले में राहुल पर गुजरात के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिसपर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों सूरत की एक अदालत ने अपना फैसला सुनाया। राहुल गांधी को इस मामले में दोषी छठराते हुए दो साल की सजा सुना दी। नियम के अनुसार, अगर किसी सांसद या विधायक को दो साल या इससे अधिक की सजा होती है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। राहुल के साथ भी ऐसा ही हुआ। अगले ही दिन लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता जाने का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें