फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ रूस रवाना, दोनों देशों के बीच होंगे दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

Mon, 27 Nov 2017 07:53 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को अपने तीन दिन के रूस दौरे पर रवाना हो गए। इस दौरे पर भारत और रूस के बीच आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने में सहयोग और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त रूप से निपटने के संबंध में दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन


इस दौरे पर सिंह रूसी फेडरेशन के मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर और गृह मंत्रालय के बीच आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए समझौते पर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

 गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह समझौता सूचनाओं के आदान-प्रदान, विशेषज्ञता को साझा करने, क्षेत्र में आतंकवाद पर नकेल करने में मदद और सुरक्षा में बढ़ोतरी से द्विपक्षीय संबंध अधिक सुदृढ़ होंगे। प्रस्तावित समझौता अक्तूबर 1993 के समझौते का स्थान लेगा। सिंह भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और रूसी गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्य योजना पर भी हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें