फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Govt 8 Years: अमित शाह ने की मोदी सरकार के आठ सालों की तारीफ, कहा- मोदी ने सभी भारतीयों के सपनों को दिए पंख

Mon, 30 May 2022 05:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में देश के सभी नागरिकों के सपनों को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा मानते हुए काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में देश के सभी नागरिकों के सपनों को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 2014 में 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 में उन्होंने 30 मई को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट करके पीएम मोदी के आठ साल में हुए कामों के बारे में जानकारी दी और उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में भारत के पास एक ऐसा नेता है जिसपर देश के सभी वर्गों को भरोसा और गर्व है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम मानकर गरीबों, किसानों, महिलाओं व वंचितों को उनके अधिकार दिए, जिससे लोकतंत्र में उनका विश्वास जगा और वो देश की विकास यात्रा में सहभागी बने। अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे इन आठ वर्षों के लिए सभी देशवासियों को बधाई।

मोदी के नेतृत्व पर सबको भरोसा
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ' पीएम मोदी के रूप में आज भारत के पास एक ऐसा नेतृत्व है जिसपर हर वर्ग को विश्वास भी है और गौरव भी। अपने अथक परिश्रम से जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना इस विश्वास का मजबूत स्तंभ है। 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ये शक्ति आज देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।'  उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि 'गत 8 सालों में पीएम मोदी ने देश  के हर नागरिक के सपनों व आकांक्षाओं को पंख देकर उनमें नया आत्मविश्वास जगाया है। मोदी जी ने अपने सक्षम नेतृत्व व दृढ़ इच्छाशक्ति से न सिर्फ देश को सुरक्षित करा बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जिससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा उठा है।'
विज्ञापन


आपदा को अवसर में बदला
आपदा को अवसर में बदलने के पीएम मोदी के संकल्प के बारे में उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी हो या खेल, स्वास्थ्य हो या रक्षा, विकास हो या गरीब कल्याण पीएम मोदी के नेतृत्व वाले भारत की हर नीति और हर उपलब्धि पूरे विश्व के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि एक सक्षम नेतृत्व से भारत कैसे आपदा को अवसर में बदलता है ये नये भारत ने पूरे विश्व को दिखाया है। गृहमंत्री शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर हो या उत्तरपूर्व या वामपंथी उग्रवाद प्रभावित चुनौतीपूर्ण इलाके, जिनकी ओर दशकों तक किसी ने देखने का भी साहस नहीं किया था,वहां मोदी सरकार ने अपनी नेतृत्वशक्ति और दूरदर्शिता से विकास और शांति का नया अध्याय लिखा है। आज ये क्षेत्र पूरे देश के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

गृहमंत्री ने की मोदी सरकार के आठ सालों के कार्यकाल की तारीफ
उन्होंने मोदी सरकार के आठ सालों के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की नींव रख रहा है। इस संकल्प को सिद्ध करना हम सभी देशवासियों की जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी, जिससे हम आने वाली पीढ़ी को एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत दे पाएं।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की देख-भाल व सुरक्षित भविष्य के लिए पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन की शुरुआत कर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को पुनः दर्शाया है और बताया कि संकट की घड़ी में पूरा देश बच्चों के साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें