फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: आयुष्मान भारत के दायरे में आए 80 करोड़ लोग, देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर हुई 596

Tue, 31 Jan 2023 06:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिव ज्ञान मोती लाल (एसजीएमएल) नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना दुनिया में पहली और एकमात्र ऐसी प्रणाली है जो 80 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का कवर प्रदान करती है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। साथ ही कहा कि देश में 2014 से मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़कर 596 हो गई है।
विज्ञापन


शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मध्य प्रदेश के उज्जैन में शिव ज्ञान मोती लाल (एसजीएमएल) नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के 80 करोड गरीबों को 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य के सभी खर्चों से मुक्त कर दिया है। पूरी दुनिया में 80 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का यह पहला और एकमात्र उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़ाकर 596 की गई है, एमबीबीएस सीटों की संख्या 51000 से बढ़ाकर 89000 हुई है और पीजी सीटों की संख्या 31000 से बढ़ाकर 60000 करने का काम मोदी सरकार ने किया है। कॉलेजों की संख्या में 55 फीसदी की वृद्धि, एमबीबीएस सीटों में डेढ़ गुना और एमएस तथा एमडी की सीटों में दोगुना वृद्धि भारत की स्वास्थ्य संख्या को बहुत मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें