फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति: पाकिस्तान नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र, समुद्री सुरक्षा जरूरी, शाह ने दिया निपटने का यह मंत्र

Sat, 25 Mar 2023 07:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बंगलूरू।

सार

शाह ‘नशीले पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर दक्षिणी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के क्षेत्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, नशीले पदार्थों की कम से कम 70 फीसदी तस्करी समुद्री मार्ग से होती है। हमें ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : Twitter@AmitShah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि इस रास्ते से अधिकांश नशीले पदार्थ पाकिस्तान भेजे जाते हैं फिर यहां से ईरान, श्रीलंका व अफ्रीका पहुंचते हैं। पाकिस्तान नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र है। शाह ने कहा, नशीले पदार्थों की समस्या से निपटना केवल केंद्र की नहीं, बल्कि राज्यों और आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


शाह ‘नशीले पदार्थों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर दक्षिणी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के क्षेत्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, नशीले पदार्थों की कम से कम 70 फीसदी तस्करी समुद्री मार्ग से होती है। हमें ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर तक नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, जब हम किसी बड़ी मछली को पकड़ते हैं, तो हमें नीचे तक नेटवर्क की पूरी शृंखला की जांच की जरूरत होती है। जब नशे के आदी किसी व्यक्ति को पकड़ते हैं, तो उन लोगों की जांच भी जरूरी होती है, जिन्होंने उसे इसकी आपूर्ति की है। यदि मादक पदार्थों की लत को नियंत्रित नहीं किया जाता, तो यह लाइलाज अल्सर बन जाता है।

लड़ाई के चार स्तंभ  
शाह ने कहा, नशीले पदार्थों का पता लगाना, नेटवर्क को नष्ट करना, अपराधियों को हिरासत में लेना और नशा पीड़ित का पुनर्वास नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई के चार स्तंभ हैं। शाह ने कहा, हमें ड्रग के मामलों को अलग-थलग करके नहीं देखना चाहिए। इससे संवेदनशील तरीके से निपटना होगा।
विज्ञापन


येदियुरप्पा के बेटे से गुलदस्ता लेकर सबको चौंकाया
चुनावी राज्य कर्नाटक में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यहां आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नाश्ते पर बैठक के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र से गुलदस्ता स्वीकार कर पार्टी के कई नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।

येदियुरप्पा के बेटे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी : शाह का विजयेंद्र से गुलदस्ता पहले स्वीकार करना इसलिए मायने रखता है, क्योंकि लोग मानते हैं कि विजयेंद्र येदियुरप्पा के राजनीतिक उत्तराधिकारी है और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर बड़ी भूमिका सौंपी जा सकती है। विजयेंद्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

कर्नाटक को अपना एटीएम बनाना चाहती है कांग्रेस
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का पूरे देश में पतन होता जा रहा है। उन्होंने कहा, भ्रष्ट कांग्रेस अब कर्नाटक को अपना एटीएम बनाना चाहती है, ताकि वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी तिजोरी भर सके। शाह ने कर्नाटक के लोगों से अपील की है कि वे ‘आधी-अधूरी और बगैर बहुमत की सरकार’देने के बजाय पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें