केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले 50 साल में जितना काम नहीं हुआ, उतना काम मोदी सरकार ने छह सालों में किया है। अमित शाह ने बताया कि वह आने वाले दिनों में सीमा पर जाकर जवानों के साथ रहने वाले हैं।
अमित शाह ने गुजरात के कच्छ में विकास उत्सव, 2020 का उदृघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद कच्छ के नए स्वरुप को देखकर बड़ा संतोष होता है। इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता को और यहां के लोगों के अथक परिश्रम को जाता है।बता दें कि 26 जनवरी, 2001 को गुजरात के कच्छ में भीषण भूकंप आया था, जिसमें भारी जान-माल का नुकसान हुआ था।
दीपावली की शुभकामनाएं दी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीपावली का पर्व आज से ही शुरू होता है, आप सभी को और देश को दीपावली की अग्रिम बधाई देता हूं। भगवान करें जब दिवाली खत्म हो, तब हम कोरोना को खत्म करके नए विकास के साथ आगे बढ़ सकें। अपने संबोधन में अमित शाह ने बताया कि वह आने वाले दिनों में सीमा पर जाकर जवानों के साथ रहने वाले हैं।