फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

eAwas Web-portal: 'सीएपीएफ ई-आवास' वेब-पोर्टल लॉन्च, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कही यह बात

Thu, 01 Sep 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से गृह मंत्रालय ने जवानों के आवास संतुष्टि अनुपात को बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की। इसी के तहत 2014 तक का आवास संतुष्टि अनुपात जो 33-34% था, उसे बढ़ाकर 48% तक पहुचांने का काम हमने कर लिया है।
विज्ञापन
Home Minister Amit Shah - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में 'सीएपीएफ ई-आवास' वेब-पोर्टल लॉन्च किया। "CAPF eAwas" वेब पोर्टल के शुभारंभ के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमारे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हमारे मजबूत और जरूरी स्तम्भ रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से गृह मंत्रालय ने जवानों के आवास संतुष्टि अनुपात को बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की। इसी के तहत 2014 तक का आवास संतुष्टि अनुपात जो 33-34% था, उसे बढ़ाकर 48% तक पहुचांने का काम हमने कर लिया है।

शाह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कर्मियों में 2024 के अंत तक आवासीय संतुष्टि अनुपात करीब 74 प्रतिशत पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सीएपीएफ के बलों में आवासीय संतुष्टि में 13 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने में सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार कहा है कि चौबीसों घंटे देश की सीमाओं की रक्षा करने और अन्य आंतरिक सुरक्षा सेवाएं देने वाले जवानों के परिवारों की देखभाल करना निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि नए पोर्टल की मदद से सीएपीएफ कर्मी केवल अपने बल में उपलब्ध आवास खोजने के बजाय अन्य बलों के पास उपलब्ध घर भी ढूंढ सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि कई स्थानों पर घर खाली हैं और इस नई सुविधा से हम कर्मियों के आवासीय संतुष्टि अनुपात में 13 प्रतिशत तक की वृद्धि देखेंगे। 

शाह ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय ने पिछले आठ साल में लगभग 31,000 मकानों का निर्माण किया है, लगभग 17,000 मकान निर्माणाधीन हैं जबकि अन्य 15,000 मकान का निर्माण प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें