फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: अमित शाह ने लॉन्च किया देश का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम, आतंरिक सुरक्षा मजबूत होगी

Fri, 09 Jan 2026 01:20 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअली भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया, जो आतंरिक सुरक्षा और आतंकवाद रोधी तंत्र को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भारत के पहले राष्ट्रीय आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया। यह कदम देश की काउंटर-IED और आतंरिक सुरक्षा संरचना को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। एनआईडीएमएस को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड द्वारा विकसित किया गया है। यह एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो आईईडी से संबंधित डेटा के संग्रह, समेकन और वितरण को व्यवस्थित करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


आतंरिक सुरक्षा मजबूत होगी
वर्चुअल उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि इंटर-एजेंसी समन्वय भी अब और बेहतर होगा। यह सही समय और सही जगह पर सही जानकारी पहुंचाने का एक बहुत प्रभावी तरीका होगा। एनएसजी की स्थापना 1984 में हुई थी और तब से इसने दुनिया भर में हुए आतंकवादी हमलों का विश्लेषण किया है और किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार किया है। आतंकवाद रोधी गतिविधियां, हाइजैकिंग विरोधी ऑपरेशन, बम निष्कासन की उन्नत प्रणाली और अब सभी एजेंसियों के साथ डेटा साझा करने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करना ये सभी एनएसजी के महत्वपूर्ण कार्य हैं।

ये भी पढ़ें:- Bengal ED Raids: भाजपा ने ईडी की कार्रवाई पर TMC को घेरा, पूछा- क्यों घबरा रहीं सीएम ममता? लगाए ये बड़े आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसजी के डायरेक्टर जनरल ब्रिघु श्रीनिवासन ने बताया कि पिछले 11 महीनों में NSG ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस सिस्टम को तैयार किया है। उन्होंने इसे भारत का अनूठा प्लेटफॉर्म बताया। एनआईडीएमएस के माध्यम से राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य केंद्रीय एजेंसियां डेटा को एक्सेस, विश्लेषण और साझा कर सकेंगी। इससे आतंकवाद और विद्रोही हमलों की रोकथाम में तेजी आएगी और जांच प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा सकेगा। इस प्लेटफॉर्म से फोरेंसिक विश्लेषण, ट्रेनिंग मॉड्यूल और ऑपरेशन योजना में सुधार होगा। आईईडी अक्सर आतंकवादी और विद्रोही समूहों द्वारा सुरक्षा बल और आम जनता को निशाना बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। एनआईडीएमएस के जरिए टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल कर देश की तैयारी बढ़ाई जा सकेगी और किसी भी घटना के समय तेजी से प्रतिक्रिया सुनिश्चित होगी।

अन्य वीडियो:-
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें