फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्नाटक में बढ़ जाएंगे दंगे; धार्मिक आधार पर नहीं मिलना चाहिए आरक्षण'

Tue, 25 Apr 2023 02:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

यहां धर्म के आधार पर चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण था। भाजपा की सरकार ने वोट बैंक की लालच में पड़े बिना इस मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
अमित शाह कर्नाटक में एक जनसभा में बोलते। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक जनसभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि भाजपा से आए नेताओं के आधार पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। यही बताता है कि आपकी पार्टी में दिवालियापन आ गया है।

विज्ञापन

 

चार फीसदी आरक्षण खत्म

उन्होंने आगे कहा कि यहां धर्म के आधार पर चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण था। भाजपा की सरकार ने वोट बैंक की लालच में पड़े बिना इस मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया है। शाह ने आगे कहा कि हम मानते हैं कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने के बाद हमने एससी, एसटी, वोकलिंगा और लिंगायत सब के आरक्षण में बढ़ोतरी करने का काम किया है।
 

दंगे से ग्रस्त होगा पूरा कर्नाटक

केंद्रीय गृहमंत्री ने बयानबाजी जारी रखी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नौ साल से कर्नाटक को केंद्र से ढेर सारे पैसे और योजना भेजने का काम किया है। अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो अभी तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद होगा। साथ ही कर्नाटक पूरा दंगे से ग्रस्त हो जाएगा।

विज्ञापन

 

ये नए कर्नाटक का चुनाव है

अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव का मकसद कर्नाटक को एक संपूर्ण विकसित राज्य बनाना है। साथ ही कर्नाटक को मोदी के हाथ में देने का चुनाव है। ये चुनाव राजनीतिक स्थिरता और नए कर्नाटक का चुनाव है, जो भाजपा लेकर आ सकती है।
 

कांग्रेस बनेगी रिवर्स गियर वाली सरकार

उन्होंने कांग्रेस को रिवर्स गियर वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार भाजपा की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर है। कांग्रेस की सरकार बनी तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें