फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाय गर्मी: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखा पत्र, कहा- बढ़ते तापमान और लू के मद्देनजर किए जाएं प्रभावी प्रबंधन

Sun, 01 May 2022 07:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बढ़ते तापमान और लू के मद्देनजर प्रभावी प्रबंधन करने को कहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय से पहले भीषण गर्मी के कारण भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लोग परेशान हैं। यहां की आबादी भयंकर गर्मी और लू की चपेट में है। वैज्ञानिकों ने इस प्रचंड मौसम का कारण जलवायु परिवर्तन बताया है। वहीं इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश भर में बढ़ते तापमान और लू को लेकर राज्य सरकारों को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


देश भर में बढ़ रहे तापमान और लू को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर ही है। उनका कहना है कि फिलहाल कोरोना की संभावित चौथी लहर से ज्यादा चिंता की बात लू है। लोग गर्मी के कारण ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। इस स्थिति को लेकर केंद्र सरकार भी चिंतित है। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर बढ़ते तापमान और लू के मद्देनजर प्रभावी प्रबंधन करने को कहा है। उन्होंने देश भर में बढ़ते तापमान और लू पर राज्यों को पत्र लिखकर "प्रभावी प्रबंधन के लिए सभी जिलों में 'गर्मी से संबंधित बीमारियों पर राष्ट्रीय कार्य योजना' दिशानिर्देश दस्तावेज प्रसारित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें