फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pharma Sector: ड्रग्स और क्लीनिकल ट्रायल नियमों में बदलाव की तैयारी, फार्मा सेक्टर को मिलेगा फायदा

Wed, 03 Sep 2025 02:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार के प्रस्तावित संशोधन में टेस्ट लाइसेंस लेने की पूरी प्रक्रिया के समय को भी कम किया गया है और इसे 90 दिन के बजाय घटाकर 45 दिन कर दिया गया है।
विज्ञापन
फार्मा सेक्टर - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार न्यू ड्रग्स एंड क्लीनिकल ट्रायल नियम, 2019 में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के निर्देशों के तहत फार्मास्यूटिकल और क्लीनिकल सेक्टर में नियामक नियमों को कम करके व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। प्रस्तावित संशोधन 28 अगस्त 2025 के गजट में प्रकाशित हुए थे और फिलहाल इन पर आम जनता की राय मांगी गई है। 
विज्ञापन


टेस्ट लाइसेंस लेने की प्रक्रिया होगी आसान
सरकार का कहना है कि इन संशोधनों का उद्देश्य दवाईयों के टेस्ट लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। संशोधन के बाद कुछ अहम और खतरनाक श्रेणी की दवाइयों को छोड़कर अन्य दवाइयों के लिए टेस्ट लाइसेंस लेने के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। टेस्ट लाइसेंस लेने की पूरी प्रक्रिया के समय को भी कम किया गया है और इसे 90 दिन के बजाय घटाकर 45 दिन कर दिया गया है।  इन बदलावों से हितधारकों को फायदा होगा और इससे लाइसेंस के लिए आवेदन की संख्या भी घटकर आधी रहने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें- India Germany: 'भारत-जर्मनी में सहयोग की अपार संभावनाएं', जयशंकर से मुलाकात में बोले जर्मन विदेश मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार फार्मा और क्लीनिकल ट्रायल सेक्टर में नियामक सुधार कर इस क्षेत्र के विकास को तेज करना चाहती है। साथ ही वैश्विक स्तर पर इसे और बेहतर प्रतिस्पर्धी बनाने की कवायद कर रही है। इससे फार्मा सेक्टर के हब के रूप में भारत की उपस्थिति और मजबूत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें